clix - Physics: Motion
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Physics: Motion

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

वीडियो विश्लेषण टूल

वीडियो विश्लेषण के लिए एक टूल


ढलान पर लुढ़कती एक बॉल की गति का विश्लेषण


अभी तक आपने प्रयोग कर लिया होगा और बॉल की औसत गति की गणना कर ली होगी। आपको अंदाज़ा भी लग गया होगा कि इन सावधानियों के बावजूद इस प्रयोग से सही आंकड़े निकाल पाना कितना कठिन है। आपने इस विषय पर कक्षा में चर्चा भी की होगी।

इसी बाधा को पार करने के लिए, हमने एक आनलाइन औजार या टूल विकसित किया है। साथ ही आपके पास एक फोल्डर में पहले से रिकार्ड की हुई कुछ वीडियो क्लिप्स भी हैं।

वीडियो प्लेयर कैसे काम करता है?

हम जो भी वीडियो या फिल्म देखते हैं वह एक तरह से स्थिर तस्वीरों का एक समूह ही होता है। जब हम इन तस्वीरों को एक निश्चित और स्थिर गति से चलाते हैं या प्ले करते हैं तो हमें वस्तु चलती हुई दिखती है।

फोल्डर में जो वीडियो क्लिप्स हैं उन्हें ३० फ्रेम्स प्रति सेकेण्ड की दर से लिया गया है। यानी हरेक सेकेण्ड में बाल लुढ़कने की घटना की ३० तस्वीरें ली गई हैं। तो हर तस्वीर आपको बताती है कि उस 1/30 वें सेकेण्ड में बॉल किस स्थिति में थी। आप की बोर्ड की “+” और “-“ कीज़ के सहारे बाल के फ्रेम दर फ्रेम आगे या पीछे खिसका सकते हैं।

तो इस तरह से आप बॉल की गति को रोक रोक कर देख सकते हैं और अपनी सुविधा के हिसाब से उसका विश्लेषण भी कर सकते हैं।

साथ में दी गई सारिणी में आप बॉल की एंगल पर स्थिति और समय को दर्ज कर सकते हैं। तालिका बढ़ने के साथ ग्राफ भी अपने आप बनना शुरु हो जाएगा। बाद में आप इसे अपनी गैलरी में सेव कर सकते हैं।

 

वीडियो विश्लेषण टूल को कैसे प्रयोग करना है इसे समझने के लिए यहां एक ट्यूटोरियल दिया गया है।

 


नोट: वीडियो विश्लेषण टूल को एक नई विंडो में खोलने के लिए नीचे दिए गए चित्र पर क्लिक करें।

Physics Video Player

अभी जो कार्य किया है उसके आधार पर निम्नलिखित सवालों के जवाब देने की कोशिश कीजिए



 





 

[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:47:15]