clix - Physics: Motion
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Physics: Motion

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

Acceleration

कैसे व्यक्त करें त्वरण को


वेग के बदलने की दर



मान लीजिए कि आप एक बस में यात्रा कर रहे हैं। इस बस दो तरह के ड्राइवर एक एक करके चलाते हैं। एक ड्राइवर आराम से बस की स्पीड बढ़ाता है, ब्रेक भी धीमे से लगाता है। वहीं दूसरा ड्राइवर एक झटके में ही स्पीड बढ़ाता और घटाता है और ब्रेक भी अचानक लगाता है।

आप किस ड्राइवर के साथ बस की यात्रा करना चाहेंगे और क्यों?

अगर बस का वेग तुरंत ही बदलता है तो आपको इसका अहसास भी तुरंत ही होता है। तुरंत स्पीड बढ़ने पर आप आगे की ओर गिरने लगते हैं और ब्रेक लगने पर आप पीछे की ओर गिरने लगते हैं।

क्या साइकिल चलाने के दौरान भी कभी बस जैसे अनुभव होते है? क्या आप उन क्षणों को याद कर सकते हैं जब आपने ऐसे अनुभव किए होंगे?

पिछले पाठ में आपने स्पीड और वेग को व्यक्त करना या परिभाषित करना सीखा था। इस बार हम त्वरण को व्यक्त करना सीखेंगे।

एक बस सीधी रेखा में जा रही है। नीचे उसके वेग और समय के बीच संबंध को दर्शाता एक ग्राफ दिया गया है। इसे ध्यान से पढ़ें और नीचे दिए सए सवालों के उत्तर देने की कोशिश करें।

 

Acceleration



अगर वेग बदलता है तो कह सकते है कि गति त्वरित है।

त्वरित गति को दो तरह से व्यक्त किया जा सकता है। अगर वस्तु की स्पीड बढ़ रही है तो हम कहते हैं कि उसका त्वरण धनात्मक है। इसे साधारण तौर पर सिर्फ त्वरण भी बोलते हैं।

अगर वस्तु का वेग घट रहा है तो हम कहते हैं कि उस त्वरण ऋणात्मक है।

यानी अगर वेग बढ़ रहा है तो त्वरण धनात्मक है और अगर वेग घट रहा है तो त्वरण ऋणात्मक है।

ग्राफ को देखने पर पता चलता है कि  दो बार बस का त्वरण धनात्मक रहा है। क्या आप उस हिस्से को पहचान सकते हैं?



 


 
[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:47:02]