clix - Health and Disease
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Health and Disease

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

1.1 सेहत क्या है?

सेहत क्या है?


सेहत या स्वास्थ्य शब्द से हम सब परीचित हैं। हम अक्सर अपने मां-बाप और टीचरों से सेहतमंद आदतों के बारे में सुनते हैं, हम किताबों में अच्छी सेहत बनाने के बारे में पढ़ते हैं। टीवी पर भी हम कितनी ऐसी चीज़ें देखते हैं जो हमें बताती हैं कि हमारी सेहत के लिए क्या अच्छा है और क्या बुरा। जब तुम किसी सेहतमंद इंसान के बारे में सोचते हो तो तुम्हारे मन में कौन सी बातें आती हैं? आपस में बात-चीत करके अपनी नोटबुक में उन सभी बातों के बारे में लिखो जो तुम किसी सेहतमंद इंसान से जोड़ सकते हो|अब तुम्हारे पास उन चीज़ों की एक लिस्ट है जो किसी के सेहतमंद होने की पहचान हैं। हम इन्हें ‘हमारे स्वास्थ्य सूचक’ कह सकते हैं।विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation या WHO) ने भी सेहत की परिभाषा तय करने के लिए कुछ बिन्दु सूचक बनाए हैं। अलग-अलग स्थितियों का अध्ययन करने के बाद WHO ने सेहत को कुछ इस तरह परिभाषित किया

"शारीरिक, मानसिक व सामाजिक तौर पर पूरी तरह सेहतमंद होने की स्थिति न कि सिर्फ किसी बीमारी या कमजोरी का अभाव।"

दूसरे शब्दों में सेहतमंद होने का मतलब सिर्फ बीमारी का न होना ही नहीं होता है।
यह वो स्थिति है जिसमें हमारा शरीर रोजमर्रा के काम ठीक तरह से कर पाने में सक्षम होता है (शारीरिक स्वास्थ्य), हम अपने गुणों को समझने में सक्षम होते हैं, और जीवन के सामान्य तनावों से जूझ सकते हैं (मानसिक स्वास्थ्य), हमारे आसपास का माहौल साफ-सुथरा और स्वास्थ्यकारी होता है, परिवार के सदस्यों, दोस्तों और पड़ोसियों से हमारा व्यवहार मित्रवत रहता है और हमें अपने आसपास के लोगों का ख़याल रहता है (सामाजिक स्वास्थ्य)।

 

                                     physicalmental
                                                               शारीरिक स्वास्थ्य                                                मानसिक स्वास्थ्य                
                                                                                     social
                                                                                                            सामाजिक स्वास्थ्य
 

अच्छी सेहत से जुड़ी चीजों की जो लिस्ट तुमने बनाई है क्या तुम उनको शारीरिक, मानसिक व सामाजिक स्वास्थ्य के सूचकों में अलग-अलग वर्गीकृत कर सकते हो?

 

[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:30:11]