clix - Health and Disease
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Health and Disease

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

1.5 बीमारियां हम तक पॅहुचतीं कैसे हैं ?

बीमारियां हम तक पॅहुचतीं कैसे हैं?


क्या सभी बाहरी घटक हमारे शरीर में एक ही रास्ते से घुसते हैं या ये अलग-अलग रास्तों से आते हैं? पहले तो यह सोचते हैं कि ये बाहरी घटक (एजेंट) हमारे शरीर में पहुंचते कैसे हैं?

बीमारियों के अलग-अलग रास्तों को समझने के लिए हम एक छोटी सी गतिविधि करते हैं।

तुम्हारी पाठ्यपुस्तक में जिन बीमारियों का ज़िक्र है उनकी एक लिस्ट बनाओ। अब यह सोचो कि ये बीमारियां हम तक कैसे पहुंचती हैं?

 

नीचे शरीर का जो रेखाचित्र दिया गया है उसका इस्तेमाल करते हुए शरीर के उन हिस्सों के पास उन बीमारियों का नाम लिखो जो वहां से हमारे शरीर में पहुंचती हैं।
चलो ज़ुकाम का उदाहरण लेते हैं। ये शरीर के किस हिस्से से हमारे अंदर पहुंचता है? अगर कोई हमारे नाक या मुंह के आसपास छींके या खांसे तो हमे ज़ुकाम हो जाता है। इसलिए हम यह कह सकते हैं कि ये हमारे नाक या मुंह के रास्ते शरीर में आता है।
इसी तरह तुम्हारी लिस्ट में जितनी बीमारियों का जिक्र है उनके रास्तों के बारे में सोचो। इसके लिए तुम अपनी पाठ्यपुस्तक की मदद ले सकते हो।


bodyoutline

क्या ऐसी कुछ बीमारियां हैं जिनको तुम इस रेखाचित्र पर नहीं लिख पाए हो?

टोलियों में चर्चा करके यह पता लगाने की कोशिश करो कि ये बीमारियां हमें कैसे होती हैं।

[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:30:01]