clix - Health and Disease
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Health and Disease

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

3.1.3 रक्त के प्रवाह पर प्रभाव - अवलोकन

पाइप का व्यास - क्या यह प्रवाह को प्रभावित करता है?


अपनी टिप्पणियों को लिखें (आप अपने अवलोकनों को नोट करने के लिए तालिका बना  सकते हैं)

कौन सी पाइप से ज्यादा पानी बहकर आया –

- कम चौड़ाई वाले पाइप से

- ज्यादा चौड़ाई वाले पाइप से

इस गतिविधि का नतीजा क्या वैसा ही निकला जैसा तुमने शुरु में अनुमान लगाया था ? इससे खून के बहाव पर पाइप की चौड़ाई के प्रभाव के बारे में क्या पता चलता है?


आगे जांच के लिए हम इन दो कारकों को ले सकते हैं

-  किसी खास जगह पर कपड़े की पिन लगाकर पाइप को वहां संकरा कर देना

- पाइप में रुकावट

क्या पाइप में रुकावट के असर की जांच का कोई तरीका तुम सोच सकते हो?

अपने प्रायोगिक पाइप में रुकावट लाने के लिए तुम च्यूइंग गम या गुंथे हुए आटे का इस्तेमाल कर सकते हो।

आपने शुरुआती सेटअप में जो परिवर्तन किए हैं और आपके अवलोकन नोटबुक में लिखिए|

पानी के प्रवाह पर क्या प्रभाव हुआ हैं

मान लीजिए बोतल दो पाइपों में पानी की समान मात्रा पंप कर रहा है- एक बड़े व्यास के साथ और एक छोटे व्यास के साथ। चूंकि छोटे व्यास की पाइप, पानी को बहने के लिए कम जगह देती हैं उस पाइप में दबाव बढ़ जाता हैं |

इस गतिविधि में हमने यह देखा कि खून का बहाव पाइपों की चौड़ाई से प्रभावित होता है। बदले में यह हमारे रक्तचाप को प्रभावित करता है।

जैसा ऊपर बताया गया है वैसे अलग-अलग कारणों के चलते रक्तचाप कम या ज्यादा हो सकता है। कम रक्तचाप और ज्यादा रक्तचाप, ये दोनों ही हमारी सेहत के लिए ठीक नहीं हैं। अक्सर उच्च रक्तचाप का कोई खास लक्षण नहीं दिखता है। इसलिए 30 की उम्र के बाद इसके नियमित जांच की सलाह दी जाती है। अगर रक्तचाप सामान्य स्थिति में नहीं है तो नियमित जांच से इसका पता चल जाएगा। हृदय का दौरा या फिर आघात (स्ट्रोक) जैसी परेशानियों से बचने के लिए यह जरूरी है कि रक्तचाप को सामान्य स्थिति में बनाए रखा जाए।

 

[Contributed by administrator on 14. März 2018 20:01:41]