clix - Health and Disease
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Health and Disease

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

3.2.3 धूम्रपान करने और नहीं करने वालो के फेफड़ों में अंतर

धूम्रपान करने और नहीं करने वालो के फेफड़ों में अंतर


अपने अवलोकन के आधार पर नीचे दिए गए सवालों के जवाब देने की कोशिश करो।

1. क्या सिगरेट पीने वाले और सिगरेट नहीं पीने वाले लोगों के फेंफड़ों की क्षमता में कोई फर्क था?

2. क्या सिगरेट पीने वाले सभी लोगों के फेंफड़ों की क्षमता एक जैसी थी?

3. और क्या सिगरेट नहीं पीने वाले सभी लोगों के फेंफड़ों की क्षमता एक जैसी थी?

इन नतीजों के आधार पर क्या तुम यह कह सकते हो कि हमारा अनुमान सही था?

नियमित व्यायाम करने वाले और नियमित व्यायाम नहीं करने वाले लोगों के फेंफड़ों की क्षमता में अंतर की जांच करने के लिए भी तुम यह प्रयोग कर सकते हो।
 

सांस लेने से जो हवा अंदर आती है वह हमारे नाक या मुंह से होते हुए फेंफड़ों में पहुंचती है।  फेंफड़ों में गुब्बारे जैसी थैलियां होती हैं जहां गैसों का आदान-प्रदान होता है। हम जब-जब सांस अंदर लेते हैं हमारे फेंफड़ों में मौजूद ये थैलियां फूल जाती हैं। जब कोई व्यक्ति सिगरेट या बीड़ी पीता है तब सांस के जरिए अंदर गया धुंआ नाक या मुंह से होते हुए फेंफड़ों में पहुंच जाता है। धुंए के कण फेंफड़ों में जमा हो सकते हैं। ये कण गुब्बारे जैसी थैलियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस तरह जब ऐसा कोई व्यक्ति, जिसके फेंफड़ों की थैलियां क्षतिग्रस्त या कफ़ से भरी हुई हों, सांस लेता है तो ये थैलियां पूरी तरह नहीं फूलती।
 


 
[Contributed by administrator on 14. März 2018 20:02:07]