clix - Values Stories (obsolete)
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
New profile photo
×
Values Stories (obsolete)

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

6.4 किशोर गरीब क्यों है?


शाम हो गई है। किशोर और समीर घर पहुँच कर खाना खा चुके हैं। दोनों अड़ोस-पड़ोस में रहते हैं। समीर का घर एक बीस-मंज़िला इमारत में है और किशोर का मकान है, बगल की एक बस्ती में। दरअसल, दोनों लड़के एक-दूसरे को पहचानते हैं। किशोर की माँ समीर के घर में काम करती है। जब किशोर और छोटू, समीर के साथ क्रिकेट खेलते हैं, तब अक्सर समीर की टीम हार जाती है। आज भी उनका मैच चल रहा है। पर आज के मैच में किसकी जीत होगी यह कहना कठिन है क्योंकि दोनों टीमें बहुत अच्छा खेल रही हैं।

 

अचानक किशोर को ख़याल आया है कि काफ़ी समय बीत चुका है। उसे अख़बार बाँटने जाना है। समीर उसे मैच ख़त्म होने तक रूकने के लिए बार-बार कहता है। पर किशोर उसे बताता है कि अगर वह अख़बार देने नहीं गया, तो उसकी एक दिन की कमाई कट जाएगी। ख़र्चा इतना बढ़ गया है कि एक-एक पैसे का ख़याल रखना पड़ता है। मैच रुक जाता है और सब अपने-अपने घर लौट जाते हैं।
 

 

अखबार देने के बाद किशोर आज के मैच के बारे में सोचने लगा। जब वह माँ को अपनी कमाई दे रहा था, तो उसका उतरा चेहरा देख कर माँ ने उसका कारण पूछा। किशोर ने कहा, ‘‘घर के ख़र्चे में हाथ बँटाने में बहुत ख़ुशी होती है। पर आज सचमुच ऐसा लगा कि काश मुझे अख़बार बाँटने न जाना पड़ता। मुझे यक़ीन है कि आज हम जीतनेवाले थे। पर मेरी वजह से पूरा मज़ा किरकिरा हो गया। माँ, हम इतने ग़रीब क्यों हैं?’’

 

मैच अधूरा रहने से समीर का भी मुँह लटका हुआ है। उसने अपने पिताजी से पूछा, ‘‘आज हम क्रिकेट मैच जीतते-जीतते रह गए। किशोर को काम पर जाना था इसलिए मैच अधूरा ही रह गया। पापा, वे लोग इतने गऱीब क्यों हैं? ’’
                                    kish



[Contributed by ankit.dwivedi@clixindia.org, richa.pandey@clixindia.org on 6. April 2018 17:05:14]