clix - Values Stories (obsolete)
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
New profile photo
×
Values Stories (obsolete)

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

15.1 बाबू की कहानी


मैं खास हूँ

हम सब में कुछ खास बात होती है। हम में से ज़्यादातर लोग कोई न कोई काम अच्छी तरह कर सकते हैं - जैसे कि गाना, नाचना, पढ़ाई करना, खेल-कूद, चित्र बनाना इत्यादि। यह बात हमारे स्वभाव या कोई कौशल से भी संबंधित हो सकती है, जैसे कि मिलनसार स्वभाव या फिर लोगों को संगठित करके उनसे काम करवाना। आप के बारे में कौन-सी बात सबसे खास है? चलिए यह जानने की कोशिश करते हैं।

अब हम चार बच्चों के क़िस्से सुनेंगे। फिर उन पर चर्चा करके जानने की कोशिश करेंगे, कि उनमें क्या ख़ासीयत है।

क़िस्सा 1

बाबू सबका चहीता है। दूसरों की मदद के लिए वह सबसे पहले हाज़िर हो जाता है, चाहे वे क्लास के विद्यार्थी हों, शिक्षक हों, या फिर कोई और व्यक्ति। जब भी देखो, वह पूरी स्कूल में भागता-दौड़ता नज़र आता है। संदेश पहुँचाना, रजिस्टर लाना, कॉपियाँ उठाना, छोटे बच्चों की क्लास में जाकर उन्हें चुप कराना – ये सब काम कर सकता है। जब स्कूल का वार्षिक उत्सव हुआ, तब बाबू ने दिन-रात काम किया। वह सबसे पहले स्कूल पहुँचता और सबके बाद घर जाता। सभी शिक्षकों ने कहा कि मंच के आयोजन और छोटे बच्चों को संभालने में, उसने सबसे ज़्यादा हाथ बँटाया। ऐसे ही कामों में बाबू को ख़ुशी मिलती है।

पर जो बात उसे सबसे दुखी करती है, वह है एक जगह पर टिककर बैठना, क्लास में ध्यान देना और पढ़ना। इस वजह से उसे परीक्षा में अच्छे नंबर नहीं मिलते। शिक्षकों को लगता है कि बाबू शायद सातवीं पास नहीं कर पाएगा। उसके माता-पिता ने भी कह दिया है, कि अगर वह फ़ेल हुआ तो उसे स्कूल से निकाल देंगे। धीरे-धीरे उसे लगने लगा है, कि वह बिल्कुल बुद्धू और निकम्मा है। उसे लगता है कि वह ज़ि़ंदगी में कुछ भी हासिल नहीं कर पाएगा।
 

SCENE


अपने दोस्तों के साथ इन प्रश्नों के बारे में चर्चा करें।

  • क्या आपको लगता है कि बाबू बिल्कुल बुद्धू और निकम्मा है? 

  • क्या बाबू किसी काम में होशियार है? उसमें कौन-से गुण हैं?

  • क्या उसके गुण भविष्य में उसके काम आएँगे? किस तरह?

  • पढ़ाई में कमज़ोर होने की वजह से बाबू अपने बारे में क्या सोचने लगा है?

  • आप उसे क्या सलाह देंगे?
     

[Contributed by ankit.dwivedi@clixindia.org, richa.pandey@clixindia.org on 8. März 2018 13:00:20]