clix - Ecosystem
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Ecosystem

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

Lesson 1 पारिस्थितिकी तंत्र की खोजबीन

पारिस्थितिक तंत्र की खोजबीन

Lesson

स्कूल परिसर में यहां वहां घूमने के दौरान शायद कभी आपके दिमाग में आया हो कि सारे
कोनें या स्थान एक समान नहीं दिखाई देते। कुछ कोनों में घास, झाड़ियां या खरपतवार उगी होती हैं तो कोई कोना पथरीला होता है जहां कुछ भी हरियाली नहीं होती। बरसात के दौरान तो कई बार कांक्रीट की नई दीवारों पर पौधे भी जमने लगते हैं। कहीं कोई कोना जहां नमी होती है वहां अधिक मात्रा में कीड़े मकोड़े और मच्छर मिलते हैं।  

अगर ध्यान से देखेंगे तो शायद आप पाएंगे कि अलग अलग स्थान और कोने ना सिर्फ भिन्न प्रतीत होते हैं बल्कि वे विविध तरह की वनस्पतियों, पौधों, कीड़े मकोड़ों और जंतु जानवरों
को पनपने में पलने में मदद करते हैं।

रिभ्रमण

 

विविधता​ (सजीव और निर्जीव दोनों) और उनके बीच आपसी संबंध की खोज के लिए हम अपने स्कूल परिसर के परिभ्रमण पर चलेंगे। परिभ्रमण याने कक्षा के बाहर की दुनिया को घूम फऱ कर देखना। वस्तुओं, जीव-जंतुओं के बारे में जानकारी एकत्र करना। कक्षा में आकर उस जानकारी को व्यवस्थित करना।

 

आपके ​परिभ्रमण में कक्षा के कमरे, अंदर बाहर की दीवारें, मैदान, छत, परिसर, बाग बगीचा सब कुछ शामिल है।

 

सावधानियां
 

. किसी भी कीड़े मकोड़े को हाथ से न छुएं। उसका अवलोकन शिक्षक की निगरानी में दूर से ही करें।
 

२. नदी, तालाब, पोखर के किनारों पर अकेले न जाएं। इस दौरान शिक्षक का साथ में होना ज़रूरी है।
 

३. बाहर  जमा पानी से खेल खिलवाड़ करें। वहां मच्छर आदि हो सकते हैं। इसीलिए परिभ्रमण वाले दिन पूरी बांह कमीज़, फुल पैंट , सलवार कुर्ता आदि पहनें तो ढीक रहेगा।

 ​​वलोकन

 

बाहर जो भी दिखता है उसको हमें अपनी तालिका में दर्ज करना है।            Lesson
जैसे कि मकड़ी दिखे तो  
                                                                        

वह दीवार पर है या जाल में?

• उस जाल में कौन कौन से कीट फंसे हैं?

• कीट कहां से आए होंगे?

• जाल बनाने के लिए मकड़ी ने कोना ही क्यों चुना होगा?

 

इसी तरह मिट्टी को देखो, पत्थरों को दखो


• क्या मिट्टी में भी कोई कीट पतंगा है?

• मिट्टी में किस प्रकार की वनस्पति है?

• किस तरह के पत्थर या कंकड़ हमें दिख रहे हैं?

• क्या मिट्टी में सड़े गले सूखे पत्ते, घास आदि भी पड़े हैं?

• इनका वहां क्या काम होगा?

 

अगर पानी दिख रहा है तो

  • क्या ​​ पानी साफ है या गंदला है?
  • उसमें​ कौन कौन से कीट हैं ?
  • वेपानी​ में ही क्यों पनप रहे होंगे?

अगर मधुमक्खी दिखे तो

  • म​धुमक्खी कहां उड़ रही हैं
  • उ​ड़ने के दौरान वह कहां बैठती है?
  • क्यों ​वहां बैठती होगी?
  • उ​सका छत्ता कहां बना है?
  • पेड़​ से उसे किसी तरह की मदद मिल रही है या नहीं

अगर पेड़ दिखे तो

  • पेड़​ की जड़े कहां होगीं?
  • पेड़​ के आसपास की मिट्टी कैसी है?
  • क्या ​​पेड़ में पक्षी रहते हैं, कौन से रहते हैं?
  • क्या ​​ ​पेड़ में कीड़े मकोड़े भी रहते हैं?
  • क्या ​​ हवा से भी पेड़ को कुछ मिल रहा होगा?


क्या ​​स्कूल के परिसर में पाए जाने वाली विविधता जंगल या तालाब में पाई जाने वाली विविधता से भिन्न है?

क्या ​किसी भी जगह के जीव जंतुओं और वहां की निर्जीव प्रतीत होने वाली वस्तुओं में कोई संबंध हो सकता है?

हो कता है कि तुम कुछ ऐसे बड़े और सूक्ष्म जीव भी देखो जो शायद ज़मीन के अंदर रहते हों उनको भी तालिका में लिखना है

ऊ​पर दी गई जानकारियां आपको सिर्फ सहारा देने के लिए ही हैं हमें अवलोकन कैसे करना है। आपको इसी तरह की और भी जानकारियां आपको ध्यानपूर्वक अवलोकन करके इकट्ठी करनी है।

  हां पाया गया (आवास) निर्जीव है /सजीव​​ हैं दि सजीव​​ हैं ​ तो भोजन कहां से मिलता है किस-किस से प्राप्त होता है

प्लास्टिक

     

चींटी

     
       
पत्थर का टुकड़ा​       

 

     

घास

     

 


आप कहीं भी खड़े हो जाओ, ध्यान के अवलोकन करो तो पाओगे कि एक पूरा का पूरा तंत्र मौजूद है जिसमें सजीव और निर्जीव एक
 दूसरे पर निर्भर  होते हैं, उनके बीच मेंअंतर्संबंध होता है।

यह संबंध आप चाहो तो पूरी दुनिया के स्तर पर खोज सकते हो और चाहो तो सिर्फ एक पेड़ ही काफी है इस पूरे तंत्र को समझने के लिए। चाहो तो आपएक तालाब को ही तंत्र मानकर अंतर-निर्भरता खोज सकते हो।

जैसे कि अभी हमने अपने स्कूल परिसर को एक तंत्र मानकर उसका अध्ययन किया और देखा किस तरह सजीव और निर्जीव के बीच  एक परस्पर निर्भरता थी।

                                                                           चलो  जीवाणु​​ के विडियो देखते हैं।

 
[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:33:06]