clix - Ecosystem
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Ecosystem

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

2.1 जलीय परिस्थितिक तंत्र

जलीय परिस्थितिक तंत्र (Aquatic ecosystem)

 

Aqua का अर्थ होता है पानी। पानी से भरी हुई जगहें चाहे वे समुद्र, नदी, झील की तरह बड़ी हों या तालाब या तुम्हारे एक्वेरियम (मछली घर) जितनी छोटी, इस श्रेणी में आते हैं। कई​ जलीय परिस्थितिक तंत्र जमीन से घिरे हुए होते हैं और उनमें भरे हुए पानी में कोई प्रवाह नहीं होता बल्कि वह स्थिर होता है (जैसे कि तालाब)। दूसरी तरफ झरने या नदी जैसे परिस्थितिक तंत्र में मौजूद पानी बहता रहता है। रुके हुए पानी वाले तंत्र को स्थिर जलीय परिस्थितिक तंत्र  (Lentic ecosystems ) कहते हैं और बहते हुए पानी वाले तंत्र को सरित् जलीय परिस्थितिक तंत्र (Iotic ecosystems) कहते हैं।

 
यहां ​विभिन्न किस्म के जलीय परिस्थितिक तंत्रों के विडियो दिए गए हैं। उन्हे जरूर देखो
Video Courtesy: Anoop and Rajeev Raghavan  ​
 
Video Courtesy: Tanvi Vasan

बड़े​ जलीय परिस्थितिक तंत्र जैसे समुद्र (जिसे समुद्रीय परिस्थितिक तंत्र कहते हैं) की तुलना में नदी, झरने, तालाब, कुंए आदि में मौजूद पानी में आमतौर पर नमक बहुत कम होता है (इन्हे मीठे पानी के या फ्रेशवाटर परिस्थितिक तंत्र कहते हैं)।

 

[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:32:47]