clix - Ecosystem
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Ecosystem

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

4.1 क्या ऑक्सिजन पानी में घुल सकता है?

क्या ऑक्सिजन पानी में घुल सकता है?

तुम इस तथ्य से तो परिचित ही हो कि ऑक्सिजन पानी में घुल सकता है। लेकिन अगर कोई तुमसे इसे साबित करने को कहे तो तुम क्या करोगे? 

 

चलो यह प्रयोग करके यह देखते हैं कि तुम पानी में और ऑक्सिजन मिला सकते हो या नहीं

 

पहला चरण  

ऑक्सिजन की मात्रा मापने के लिए पानी के जिस नमूने का इस्तेमाल तुमने किया था उसी पानी से बोतल को आधे से थोड़ा ज्यादा भर लो।​

दूसरा चरण

 

उसका ढक्कन कसकर बंद करके उसे 6 मिनट तक जोर से हिलाओ

तीसरा चरण 

विंक्लर्स पद्धति से पानी के इस नमूने में मौजूद ऑक्सिजन की मात्रा को मापो​

चौथा चरण


अब पहले और दूसरे प्रयोगों (यानी पानी को जोर से हिलाने के पहले किए गए प्रयोग और फिर उसे हिलाने के बाद वाले प्रयोग) में ऑक्सिजन की जो मात्रा प्राप्त हुई है उनको एक तालिका में नोट कर लो और उसके आधार पर एक ग्राफ़ बना कर उनकी तुलना करो।

[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:33:01]