clix - Ecosystem
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Ecosystem

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

Lesson 7 - गतिविधि 2

गतिविधि 2 – केंचुआ और कृषि परिस्थितिक तंत्र


कृषि परिस्थितिक तंत्र में केंचुआ एक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वे सड़ते हुए पौधों व जानवरों के अवशिष्टों को खाकर उनको अपघटित करने में मदद करते हैं।
 

जमीन को खोद कर वे मिट्टी में वायु-संचारण बढ़ाते हैं (यानी उसे हवादार बनाते हैं) और मिट्टी में गहरे दबे हुए खनिज व दूसरे पोषक तत्वों को ऊपर भी लाते हैं जिससे पौधे उनका उपयोग कर पाते हैं। केंचुए के अवशिष्ट में अच्छी-खासी मात्रा में फ़ास्फ़ोरस और नाइट्रोजन होता है जो पौधों के विकास के लिए बहुत जरूरी है।


यह एक माना हुआ तथ्य है कि अगर खेत में केंचुओं की अच्छी संख्या हो तो फ़सल का उत्पादन बहुत बढ़ जाता है। लोग अक्सर केंचुए पालते हैं जिससे कि उनका अवशिष्ट इकट्ठा करके बगीचे या खेत में डाला जा सके। केंचुआ पालन को वर्मीकल्चर भी कहते हैं।
 

चलो  केंचुआ के विडियो देखते हैं।​

ऐसे किसी माली, किसान या व्यक्ति से बातचीत करो जो वर्मीकम्पोस्ट (केंचुए के अवशिष्ट से बनी खाद) तैयार करते हों और उनसे निम्न सूचनाएं इकट्ठी करोः

 

वे कम्पोस्ट कैसे तैयार करते हैं?

सूखी मिट्टी में केंचुए क्यों नहीं दिखते हैं? 

क्या जैविक खाद (जैसे गाय का गोबर) डालने से केंचुओ की वृद्धि बढ़ती है?

कृत्रिम खाद (जैसे कि यूरिया) मिलाने से केंचुओं पर अच्छा प्रभाव होगा या बुरा?   

[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:33:05]