clix - Unit 2: The Moon
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Unit 2: The Moon

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

चन्द्रमा का परिचय

पिछले अध्यायों में हमने सीखा कि पृथ्वी के अपनी धुरी पर एक चक्कर लगाने (घूर्णन) की अवधि को एक दिन कहते हैं और सूर्य के चारों ओर एक चक्कर लगाने (परिक्रमण) की अवधि को एक वर्ष कहते हैं| क्या आप कोई और तरीका सोच सकते हैं जिससे हम समय को माप सकते हैं?
 

हम एक वर्ष को महीनों में बाँटते हैं| क्या एक महीने की अवधि का किसी खगोलीय घटना से सम्बन्ध होता है?

 

प्राचीन संस्कृतियों में चन्द्रमा की कलाओं को समय के मापन के लिए इस्तेमाल किया जाता था| महीने या मास का अंग्रेजी शब्द ‘मंथ’ (month), चन्द्रमा यानी ‘मून’ (moon) के इसी चक्र से निकला है| कई प्राचीन कैलेंडरों में (जैसे चैत्री पंचांग, हिजरी कैलेंडर) एक महीने को एक नए चन्द्रमा से अगले नए चन्द्रमा के बीच की अवधि के बराबर माना जाता है|


 
[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:22:26]