clix - Unit 2: The Moon
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Unit 2: The Moon

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

चंद्रोदय और चंद्रास्त का समय

चन्द्रमा अपनी कलाओं के एक चक्र को पूरा करने के लिए 29.5 दिन लेता है| यानी इस अवधि में पृथ्वी अपनी धुरी पर 29 से ज्यादा चक्कर लगा लेती है| पृथ्वी से देखने पर, हर घूर्णन के दौरान, चन्द्रमा पूर्व में उदय होता है और आकाश में गति करते हुए पश्चिम में अस्त हो जाता है| 24 घंटों के दौरान चन्द्रमा का आकार लगभग वैसा ही रहता है; इसलिए पृथ्वी पर किसी भी स्थान से चन्द्रमा की एक ही कला दिखती है|

 

पूर्णिमा की रात सूर्य और चन्द्रमा पृथ्वी की ठीक विपरीत दिशाओं में होते हैं| इसलिए किसी भी स्थान पर, जैसे भारत में, चन्द्रमा सूर्यास्त के समय उदय होता है, रात भर आकाश में रहता है और सूर्योदय के करीब अस्त होता है| (पूर्णिमा की रात, चन्द्रमा शाम को लगभग 6 बजे उदय होता है और 12 घंटे बाद अगले दिन सुबह 6 बजे अस्त होता है|) अगले सूर्यास्त तक चन्द्रमा अपनी कला बदलने के साथ-साथ अपनी वर्तमान स्थिति से भी थोड़ा आगे बढ़ जाता है| इसलिए वह अगले दिन थोड़ी देर से उदय होता है| आइए इसे समझने के लिए एक गतिविधि करें|


 
[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:22:23]