अपने दोस्तों से इन प्रश्नों के बारे में चर्चा करें-
· क्या ज़्यादातर किशोर-किशोरियों की भावनाएँ इस लड़के जैसी होती हैं?
· क्या आप भी ख़ुद के रूप-रंग पर ज़्यादा ध्यान देने लगे हैं?
· क्या आप इस बात पर ज़्यादा ध्यान देते हैं कि आजकल क्या फैशन चल रही है?
· क्या आपके दोस्त और सहेलियाँ भी आपकी तरह ही सोचते हैं?
एक सुझाव लड़के के लिए: अपने घरवालों से बातें कीजिए और उनकी जवानी व किशोरावस्था के समय जो फैशन था उसके बारे में पूछिए। क्या उनके माँ-बाप भी उनको उस वक़्त टोकते रहते थे? शायद उनकी बातें आपको दिलचस्प लगेगी और दोनों पीढ़ियों की एक-दूसरे के बारे में समझ भी बढ़ेगी।
एक सुझााव रेशमा के लिए: हर इन्सान में कोई-न-कोई अच्छी बात होती है जैसे कि - कुछ आदतें, स्वभाव, गुण, आदि। किसीके बाल ख़ूबसूरत होते हैं, किसीके हाथ, तो किसीकी नाक। आपके बारे में क्या अच्छा है वह सोचें और उसे निखारने की मेहनत करें। ख़ूबसूरत वह होता है जो मन से खुद को ख़ूबसूरत महसूस करता है। ज़्यादातर लोग यह देखते हैं आप उनके सामने कैसा व्यवहार करते हैं; अगर आप खुद के बारे में अच्छा महसूस करेंगे तो यह आपके व्यवहार में भी झलकेगा। याद रहे, साफ़ मन और चेहरे पर मुस्कान - इस से अच्छा मेक-अप और कोई नहीं हो सकता।

यह सलाह आपको कैसी लगी? यहाँ लिखें।